सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News गुठनी/आंदर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आंदर सब्जी मार्केट में बुधवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ और शराब बरामद करने के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में विकास कुमार उर्फ पिंटू, उनके भाई दीपक कुमार, प्रकाश कुमार तथा चचेरे भाई आकाश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 6.280 किलोग्राम गांजा, 7.125 लीटर शराब, 13 हजार 500 रुपये नकद और पांच स्मार्टफोन जब्त किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार की दोपहर चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुधवार की संध्या आंदर सब्जी मार्केट में गांजा और शराब की मौजूदगी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। इसके...