सीवान, जुलाई 22 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ऑपरेशन विधि पालक युवक अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज व श्रीमती राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज समेत छह इंटर कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों ने बालिकाओं पर अपराध के दंडात्मक-कानूनी प्रावधान, छींटाकशी, अभद्र टिप्पणियां, छेड़छाड़ पर नुकसान की क्रमवार जानकारी दी। इस क्रम में लड़कों में जागरुकता फैलाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के जाल से बचने के लिए रहें होशियारडीएम- एसपी की पाठशाला में उत्साहित रहे बच्चे वीएम स्कूल में निर्धारित कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होने वाला था। 11 बजकर पांच मिनट पर डीएम विवेक रंजन मैत्र...