Siwan News छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. रीता शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार और पूरे समाज पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने भी सहभागिता की। निवेदिता, माधुरी, आदि अनेक छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। बहरहाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. सीबी सिंह ने की। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. रीता शर्मा थीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.