सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News दरौंदा। बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को प्रखंड के राजस्व अमीनों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। राजस्व अमीन शैलेश यादव, अभिषेक कुमार सहित अन्य अमीनों ने कार्यालय में अपने कार्यों का निष्पादन करते हुए संघ की मांगों के समर्थन में विरोध जताया। संघ ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार, पांच अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगों पर निर्णय नहीं होने पर छह अक्टूबर से राजस्व अमीन अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। संघ की प्रमुख मांगों में पदोन्नति, वेतनमान व अन्य भत्तों में वृद्धि, नजदीकी जिले में स्थानांतरण, सेवा शर्तों को सुदृढ़ करना, कार्य के अनुरूप संसाधन व तकनीकी सहयोग...