सीवान, अगस्त 2 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उस्ती के बरामदे की छत की प्लास्टर गिरने से एक छात्रा को मामूली चोट आई। घायल छात्र उस्ती निवासी राकेश प्रसाद की पुत्री शालू कुमारी है। हेडमास्टर रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शालू कुमारी पांचवी वर्ग की छात्रा है। शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे वह स्कूल के बरामदे की तरफ जा रही थी, तभी बरामदे की प्लास्टर की टुकड़ी उसके सिर पर गिर गई। हमें जैसे ही इसकी सूचना मिली एहतियात के तौर पर बच्ची को दरौंदा व सीवान उपचार के लिए ले गए। परंतु डॉक्टर ने बच्ची को बिल्कुल स्वस्थ बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...