सीवान, नवम्बर 7 -- छठ पूजा की जीवंत झांकी Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित हाई स्कूल कौड़िया वसंती में शुक्रवार को छात्राओं ने छठ पूजा की जीवंत झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोक आस्था के महापर्व छठ की परंपरा, पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने दउरा, सूप, फल और प्रसाद के साथ छठ व्रत की विभिन्न रस्मों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्य ने विशेष आकर्षण पैदा किया। प्रिंसिपल जावेद अख्तर ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है। झांकी में छात्रा संध्या खातून, ...