Siwan News छठ पर्व पर बच्चियों ने प्रस्तुत की झांकियां, मनाया छठ
सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News रघुनाथपुर। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को उच्च विद्यालय राजपुर में प्रधानाध्यापक गणेश कुमार सिंह के नेतृत्व में छठ पर्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर छठ महापर्व की महत्ता, परंपरा और लोक संस्कृति को दर्शाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने छठ पर्व की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक पेश की। शिक्षक विनय सिंह, विपुल कुमार व अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही। यह भी पढ़ें- Siwan News प्राथमिक विद्यालय बैदरा में बच्चों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.