सीवान, अक्टूबर 16 -- Siwan News दरौंदा। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा की तैयारियां तेज रहीं। दरौंदा बाजार, बगौरा, जलालपुर, रुकुन्दीपुर, रामगढ़ा, कोडर, भीखाबांध, रानीबाड़ी, चंचौरा और करसौत समेत विभिन्न गांवों में पूजा समितियों के सदस्य मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडालों की साज-सज्जा में जुटे रहे। पूजा स्थलों पर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। पूजा पंडालों को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात काम कर रहे हैं। कहीं पंडालों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है, तो कहीं आकर्षक सजावट का काम अंतिम चरण में है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के साथ उन्हें सजाने में भी कलाकार जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: श्रद्धाभाव से हुई मां स्कंदमाता की पूजा, आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट पूज...