Siwan News चोरी में अधिवक्ता व पुत्र समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News सीवान/रघुनाथपुर। निखती कलां गांव निवासी पशुपति नाथ चतुर्वेदी की शिकायत पर रघुनाथपुर थाना पुलिस ने अधिवक्ता और उनके अधिवक्ता पुत्र समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता पशुपति नाथ चतुर्वेदी ने आरोप है कि उनकी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के लिए रखी गई ईंटों व अन्य निर्माण सामग्री को जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चोरी कर लिया गया। चोरी का विरोध करने के दौरान गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। इधर, रघुनाथपुर की थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। शिकायत में ईंटों को ढोने के लिए बिना नंबर प्लेट के नीले रंग के ट्रैक्टर के इस्तेमाल की बात भी कही गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। सभी आरोपी प्राथमिकी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.