सीवान, जुलाई 23 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप मंगलवार की देर रात चोरी किए गए पशुओं को लेकर भाग रहा एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन में सवार चालक और उसके सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के साथ उसमें लदे पशुओं को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस वाहन के मालिक और फरार आरोपितों की पहचान में जुट गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि पशुओं की चोरी कहां से की गई थी। पुलिस का कहना है कि पिकअप और उसमें मिले पशुओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पशु चोरी की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की...