सीवान, अगस्त 11 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से रेल यात्रियों के कीमती सामान चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की पहचान गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी खुशबुद्दीन अंसारी का पुत्र सलमान अंसारी है। इसके पास से विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन व एक पावर बैंक बरामद किया गया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी, सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के दिशा-निर्देशन व स्थानीय आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम सोमवार को स्टेशन पर जांच कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर...