सीवान, सितम्बर 5 -- Siwan News बड़हरिया। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम सधुनी मठ के समीप छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कुवही गांव निवासी इस्माइल के पुत्र राजा बाबू (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लंबित कांडों के अनुसंधान और छापेमारी के लिए निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सधुनी मठ के पास एक युवक चोरी की बाइक लेकर ग्राहक की तलाश में है। पुलिस टीम के पहुंचते ही युवक बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...