सीवान, अक्टूबर 13 -- चोरी की बाइक बरामद, दो युवक गिरफ्तार Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करते हुए इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के अतरसुआ निवासी शिव कुमार व महादेवा थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली निवासी सनी कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर की गई। बताया गया कि सराय थाने में बाइक चोरी की शिकायत मिली थी। आवेदन में बताया गया था कि रकिसाहा पोखरा स्थित एक स्कूल के गेट पर खड़ी बाइक को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया है। यह स्कूल महुआरी रोड में स्थित है। शिकायत के आधार पर सराय थाने में प्राथमिकी द...