Siwan News चोरी की बाइक खरीद-बिक्री में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सीवान, अक्टूबर 12 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। दरौंदा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में नवलपुर निवासी शिवम कुमार (18), बसवरिया टोला निवासी मृत्युंजय कुमार (22) और बालबंगरा निवासी मुकेश कुमार (27) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की है। उक्त बाइक पटना के दीघा से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार की शाम उजाय गांव में वाहन जांच के दौरान एक युवक बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई। उसने बताया कि बाइक मृत्युंजय कुमार से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। वहीं, मृत्युंजय ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक मुकेश कुमार से 20 हजार रुपये में खरीदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.