सीवान, जुलाई 25 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव स्थित एक निजी स्कूल में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को स्कूल संचालक और उनके परिजनों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने स्कूल संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्कूल संचालक मोहम्मद वसीम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर वह परिवार के सदस्यों के साथ स्कूल परिसर की गुप्त निगरानी कर रहे थे।

संदिग्ध युवकों की पहचान इसी दौरान देर शाम स्कूल की बाउंड्री के पास एक ब...