Siwan News चैनपुर बाजार में जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण, तीन दिन चलेगा अभियान
सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के महत्वपूर्ण बाजार चैनपुर में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ उदयन सिंह के नेतृत्व में सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग के किनारे किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही लोगों को सूचना दे दी थी। यह अभियान मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहेगा।
जाम से राहत की उम्मीद जाम से मिलेगी राहत चैनपुर बाजार के मुख्य मार्ग और संपर्क सड़कों पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क किनारे दुकानों और ठेलों के लगने से रास्ता संकरा हो जाता था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने जाम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.