Siwan News चेन छीनने के मामले में हुसैनगंज का आरोपित गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News पचरुखी से रमेश कुमार। थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने यह कामयाबी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास से हासिल की है। पकड़े गए आरोपित की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम गांव निवासी भरत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पचरुखी इलाके में हुई एक चैन स्नेचिंग की घटना में वांछित था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पचरुखी पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से गोपालगंज मोड़ पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: चेन स्नैचिंग में पुलिस के हाथ लगा अपराधियों का सुराग पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.