सीवान, जुलाई 24 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में प्रखंड के तमाम स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान बच्चो के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अनेकों विधा कराई जा रही है। जिससे बच्चों के वर्ग संचालन से पहले एक बेहतर माहौल पैदा हो, और बच्चे का सम्पूर्ण विकास के अलावा बच्चो में एक अच्छी सोच उत्पन्न हो। इसके लिए चेतना सत्र के देश भक्त, आपसी एकता और समरसता के साथ साथ शैक्षणिक माहौल पैदा होता है। जो बच्चे के वर्ग संचालन से पहले जरूरी है।

चेतना सत्र का महत्त्व मध्य विद्यालय भलूआ, मध्य विद्यालय दीनदयालपुर, मध्य विद्यालय सदरपुर, मध्य विद्यालय पहाड़पुर सहित सभी स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान यह प्रक्रिया की जा रही है। चेतना सत्र के दौरान हमारे देश के इतिहास के पन्नों से बच्चों को उस व्यक्तित्व की जानकारी होती है जो...