सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डायट सीवान में मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: मेरे सपनों का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनप्रतियोगिता का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में संचालित मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के 19 प्रखंडों से वर्ग 1 से 8 तक के चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत, स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, विकास व आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों में देश के उज्ज्वल व विकसित भविष्य की कल्पना देखने को मिली। यह भी पढ...