सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार स्थित क्लीनिक के सामने से अज्ञात चोर ने बाइक चुरा लिया। इस संबंध में चिकित्सक सैयद तत्हीर अब्बास द्वारा हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोपालपुर मुख्य मार्ग स्थित तेगिया मस्जिद के दक्षिण में उनकी क्लीनिक है। वहां अपनी बाइक पार्क कर अंदर क्लीनिक में मरीज देख रहे थे और जब 20 मिनट बाद बाहर निकले तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक चोरी से संबंधित जानकारी ली और थाने में आवेदन देने को कहा। पुलिस द्वारा आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...