Siwan News चाकूबाजी में घायल युवक की एक माह बाद पटना में मौत
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में 14 अगस्त को हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मर्दनपुर निवासी कन्हैया प्रसाद के पुत्र अनूप कुमार के रूप में हुई है। करीब एक महीने से पटना में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि 14 अगस्त को मर्दनपुर गांव में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई, जिसमें अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनूप को तत्काल महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.