सीवान, नवम्बर 7 -- बंदियों को भागलपुर जेल भेजा गया Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय मंडलकारा में बंद चंदन कुमार सिंह और इसके सहयोगी विकास कुमार समेत पांच बंदियों को भागलपुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। एसपी भारत सोनी ने भी इसकी पुष्टि की है। चार नवंबर की देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी बंदियों को मंडलकारा से भागलपुर जेल भेजा गया। चंदन कुमार सिंह एमएच नगर थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव का निवासी है, जबकि इसका सहयोगी विकास कुमार आंदर थाना क्षेत्र के मदेशिलापुर गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद तीन नवंबर को ही दोनों को सीवान मंडल कारा भेजा गया था। बताया जा रहा है कि मंडल कारा में संभावित गुटबाजी और विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। चंदन और विकास के अलावा अलग-अलग आपराधिक मामलों...