Siwan News घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सीवान, अक्टूबर 13 -- मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाना क्षेत्र के माहपुर के समीप मशीन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक जीबी नगर थाना क्षेत्र के शंभोपुर निवासी महादेव चौधरी के पुत्र अशोक कुमार यादव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को माहपुर के समीप सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अशोक कुमार यादव मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान इसकी मौत हो गयी। युवक की मौत के बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.