सीवान, नवम्बर 14 -- छठ घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारी Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में छठ में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में एसपी भारत सोनी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि महापर्व को लेकर 14 से 16 नवंबर तक छठ घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ जुटेगी। इस दौरान शांति व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि गहरे पानी से सुरक्षा के लिए वोट ,एनडीआरएफ, गोताखोर आदि की व्यवस्था आदि की जायेगी। उन्होंने असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि छठ घाट पर पटाखा...