Siwan News घर से 10 लाख से अधिक के आभूषण व नकदी चोरी
सीवान, अक्टूबर 9 -- हसनपुरवा में चोरी की घटना Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में एक घर से 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी ममता पांडेय ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों पर चोरी में संलिप्त होने का शक जताया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य कीमती सामान गायब हैं। पीड़िता ने चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है। महिला ने पुलिस को बताया है कि परिवार के साथ पूर्व में भी विवाद की स्थिति रही है। आवेदन में ममता पांडेय ने अपने ससुर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.