सीवान, सितम्बर 9 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अपने घर में रखे 1.47 लाख रुपये लेकर नाराज होकर निकले नौ वर्षीय एक बालक को आरपीएफ के प्रयास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। सुरक्षित बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष आरपीएफ ने मंगलवार को प्रस्तुत किया। यहां आवश्यक जांच व काउंसलिंग के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का रहने वाले बालक के पिता जालंधर में काम करते हैं, वहीं मां घर पर रहती हैं। बताया जा रहा कि बालक के स्कूल नहीं जाने को लेकर मां ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर बालक घर से निकल गया। इस दौरान वह अपने साथ घर में रखे 1.47 लाख रुपये भी लेकर निकला। बालक के दादा ने बताया कि घर में रखे 1.47 लाख रुपये भैंस बेंचने से मिली थी, बच्चे को इसकी जानकारी थी...