Siwan News घर में घुसकर युवक की गला दबाकर हत्या की प्राथमिकी
सीवान, अगस्त 27 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के माघर पाण्डेय मोड़ स्थित एनएच-227ए सड़क के किनारे रविवार की रात एक नवनिर्मित घर में घुसकर एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में बुधवार को थाने में पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक युवक कृष्णा प्रसाद सोनी का पुत्र सौरभ कुमार उर्फ बिट्टू सोनी था। इस मामले में मृतक के पिता कृष्णा प्रसाद सोनी ने अज्ञात दुश्मनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
हत्या की घटना का विवरण अपने आवेदन में उसके पिता ने कहा है कि उसने पांडेय मोड़ के पास नया घर बनाया है। इसी घर में रविवार की रात परिवार के सभी लोग सोए हुए थे। सोमवार की अहले सुबह जब उनकी पत्नी अपने बेटे के कमरे में सफाई करने के लिए गई तो उसका पुत्र कमरे में फर्श पर संदिग्ध परिस्थिति में पड़ा मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.