Siwan News घर में घुसकर मारपीट, नकदी-जेवर समेत सामान ले जाने का आरोप, सात पर केस
सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में एक महिला के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने तथा नकदी, जेवर व अन्य सामान ले जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर हुसैनगंज थाने में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता संतरा देवी ने आरोप लगाया है कि 14 जनवरी को सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जिलकाबाद निवासी सात लोग उनके घर पहुंचे और अपना सामान निकालने की बात कहने लगे। महिला द्वारा घर में उनका कोई सामान नहीं होने की बात कहने पर आरोपित जबरन घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय वे घर में रखा दो बड़ा बक्सा और चार अटैची उठा ले गए। पीड़िता के अनुसार बक्सों व अटैची में एक लाख रुपये नकद, करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य के जेवर, कपड़े और बर्तन रखे थे। विरोध करने पर महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.