Siwan News घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
सीवान, अक्टूबर 1 -- Siwan News दरौंदा। थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस मामले में पाण्डेयपुर निवासी चंदन प्रसाद ने दारौंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, छह सितंबर की रात चंदन प्रसाद ने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब चार बजे उठने पर बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई मोटरसाइकिल की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बैंक के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोरों पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.