Siwan News घर के बंटवारे को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से 12 पर प्राथमिकी
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर में घर के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना का विवरण पहले पक्ष की आरती देवी ने आवेदन में बताया है कि पंचायती के दौरान उनके पति को जमीन छोड़ने के एवज में रुपये देने की बात तय हुई थी। छह माह बीतने के बाद भी रुपये नहीं दिए गए। इसके बावजूद दोनों भाई घर खाली कराने का दबाव बना रहे थे। इसी विवाद को लेकर 6 सितंबर को दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वह और उनकी पुत्री घायल हो गईं।
दूसरे पक्ष का बयान वहीं, दूसरे पक्ष के देवनन्दन यादव ने बताया कि उन्होंने अपने तीनों पुत्रों के बीच बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.