Siwan News घरों से कचरा उठाव में 25 गाड़ियों को लगाया
सीवान, अक्टूबर 13 -- डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए 25 गाड़ियां रवाना Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद की तरफ से एक और पहल की गई है। शहर के विभिन्न मोहल्ले से निकलने वाले कचरे को उठाने के लिए दो दर्जन से अधिक गाड़ियां विभिन्न वार्डों को उपलब्ध कराई गई है। बहरहाल, शहर को साफ व स्वच्छ रखने की दिशा में नगर परिषद ने लोगों के घरों से निकलने वाले कचरे का नियमित उठाव सुनिश्चित करने के लिए 25 गाड़ियों को सोमवार को विभिन्न मोहल्ले के लिए रवाना किया। नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता व कार्यपालक पदाधिकारी नीलम श्वेता ने इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि वह अपने घरों से निकलने वाले कचरे को सड़क, नाली व खाली जगहों पर नहीं फेंकें, बल्कि नगर परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.