सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। छेरही पंचायत में रविवार को नवनिर्मित पुस्तकालय और मुख्य द्वार का उद्घाटन हुआ। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह और एमएलसी बीरेंद्र नारायण यादव ने दोनों का उद्घाटन किया। पंचायत में पुस्तकालय शुरू होने से अब गांव के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं, नवनिर्मित मुख्य द्वार पंचायत की नई पहचान को दर्शाएगा। उद्घाटन के बाद से ग्रामीणों के बीच दोनों सुविधाओं को लेकर चर्चा है।

गांव में ही मिलेगा पढ़ाई का बेहतर माहौल छेरही पंचायत में पुस्तकालय को खासकर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए अक्सर दूसरे स्थानों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत म...