Siwan News ग्रामीणों ने आवास और सरकारी योजना के लिए किया प्रदर्शन
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय की बरपालिया पंचायत के बौड़ी पंचायत भवन पर शुक्रवार को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के आह्वान पर सभा आयोजित की गई। सभा में भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने, ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देने और काम का उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। अध्यक्षता अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राज्य परिषद सदस्य एवं बिहार क्षेत्र ग्रामसभा के प्रखंड सचिव शेषनाथ राम ने की।सभा के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए 'जमीन का कागज दो, काम दो और काम का उचित दाम दो' की मांग उठाई। इस दौरान भूमिहीन, गरीब, मजदूर और किसान परिवारों की ओर से पीपी एक्ट के तहत जमीन उपलब्ध कराने के लिए 176 आवेदन जमा किए गए। वहीं, जीआर योजना के तहत काम उपलब्ध कराने के लिए 42 लोगों ने आवेदन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.