Siwan News ग्रामीणों के सहयोग से सालों से जर्जर सड़क की हुई मरम्मत
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News आंदर, एक संवाददाता। प्रखंड के सहसराव गांव में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की मरम्मत आखिरकार ग्रामीणों ने सोमवार को आपसी सहयोग से करा दी। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा किसानों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिन में सड़क पर जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई। लेकिन किसी ने इस दिशा में पहल नहीं की। जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। आखिरकार गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर श्रमदान के साथ सड़क की मरम्मत कराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के सहयोग से सड़क पर मिट्टी, ईंट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.