Siwan News ग्यारह दिन बाद पानी भरे गड्ढे से मिला लापता वृद्ध का शव
सीवान, अक्टूबर 29 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पकड़ी नहर के समीप पानी भरे गड्ढे में बुधवार को लापाता 80 वर्षीय वृद्ध का शव लोगों ने देखा। जहां इसकी सूचना लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहयोग से शव को पानी से बाहर निकला। जहां शव की पहचान लापाता व डिब्बी गांव निवासी गुलाब हुसैन के रुप में की गयी। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सीवान भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि विगत 18 अक्टूबर से गायब थे। जिनकी दिमागी हालत नहीं थी। जिसको काफी खोजबीन की जा रही थी तभी बुधवार को शव बरामद हुआ है। मृतक से दो पुत्र व एक पुत्री है। सभी विवाहित हैं। वहीं शव का गांव स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया गया। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.