Siwan News गोरेयाकोठी में 107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर 107 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शैदपुरा गांव निवासी संजीत पटेल समेत एक महिला शामिल हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर एएसआई पंकज कुमार और चंदन मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शैदपुरा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शराब बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद लौट रही पुलिस टीम को रास्ते में तीन बाइक पर सवार संदिग्ध शराब कारोबारी दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर वे अपनी-अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीनों बाइक जब्त कर ली। दोनों स्थानों से कुल 107 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.