सीवान, नवम्बर 2 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के समीप रविवार को हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक छितौली कला निवासी स्व. लवकुश साह के पुत्र अनीश गुप्ता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अनीश गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त मनमोहन कुमार के कहने पर इसके साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में अचानक दो लोग पहुंचे और हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। अनीश के अनुसार, हमलावर इसके दोस्त मनमोहन को निशाना बनाकर गोली चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली इसे लग गई। हालांकि, इसे इस बा...