सीवान, नवम्बर 7 -- गोलीकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली कला गांव में युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में छितौली कला गांव निवासी विराट कुमार, मनमोहन सिंह व समसुल मंसूरी शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को तकनीकी अनुसंधान, प्राप्त सूचना और दोबारा घायल के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। बताया गया कि एक नवंबर 2026 को छितौली कला गांव निवासी अनीश कुमार को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने सीने में गोली फंसे होने के कारण बेहतर इलाज...