सीवान, अक्टूबर 27 -- गोपालपुर में मां काली की गमाला पूजा Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड की गोपालपुर पंचायत में प्रत्येक तीन वर्षों पर आयोजित होने वाली मां काली की पारंपरिक गमाला पूजा सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां काली को फूका, पुआ और विभिन्न पकवानों का भोग अर्पित किया। वहीं, परंपरा के अनुसार कबूतर, मुर्गा और बकरी की बलि भी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, मां काली के प्रति आस्था और मन्नत पूरी होने की मान्यता के कारण श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार बलि अर्पित करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली...