सीवान, अक्टूबर 11 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाने के लिए ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली चालू करने का कार्य किया गया है। इसको लेकर शनिवार को इस रेलखंड से गुजरने वाली पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर बलिया होकर परिचालन किया गया। अचानक मार्ग परिवर्तन और ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशनों पर पहुंचकर ट्रेन पकड़नी पड़ी, जबकि कुछ यात्रियों ने असुविधा के कारण अपनी यात्रा ही रद्द कर दी। मार्ग परिवर्तित कर चलाई गई ट्रेनों में कटिहार से चलकर अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस (15707), बरौनी से चलकर नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563), दरभंगा से चलकर नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02569), जयनगर...