Siwan News गैर- सरकारी सेवा संस्थान ने बांटे 2 सौ से अधिक पौधे
सीवान, जून 29 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और आम नागरिकों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एक सराहनीय कदम उठाया गया। गैर-सरकारी संस्था बाबू बब्बन सिंह सेवा संस्थान द्वारा जसौली पकौली गांव में एक विशाल पौधा वितरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए जनता को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। इस विशेष अवसर पर संस्था की ओर से स्थानीय लोगों के बीच 2 सौ से अधिक फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जसौली पकौली के स्थानीय नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर पौधे प्राप्त किए, बल्कि उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.