Siwan News गुठनी में सोते समय जहरीले सांप ने डंसा, मासूम की मौत
सीवान, अगस्त 8 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के काली मंदिर मुहल्ला में गुरुवार की देर रात घर में सो रहे 11 वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश पटेल के पुत्र युवराज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे।
दुखद घटना देर रात युवराज के हाथ की उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। दर्द होने पर उसने अपनी मां पूनम देवी को जगाकर घटना की जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में स्थिति परिजनों के अनुसार, सदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.