सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। दुर्गापूजा को लेकर गुठनी बाजार समेत पूरे प्रखंड में उत्साह का माहौल बनने लगा है। पूजा समितियों की ओर से पंडाल निर्माण, मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करने और आकर्षक सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुठनी नगर पंचायत के मुख्य बाजार से चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर इस बार श्रद्धालुओं को जम्मू स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी गुफा मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। यहां दुर्गापूजा समिति की ओर से वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के अंदर गुफा जैसा स्वरूप तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को अलग तरह का धार्मिक अनुभव मिल सके। कारीगर दिन-रात काम कर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार 12 फुट से अधिक ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की ...