Siwan News गुठनी में दहेज हत्या मामले में फरार दंपती गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 11 -- Siwan News गुठनी। थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर गांव में नवविवाहिता संध्या देवी की दहेज हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शांति देवी और उसके पति विजय चौहान के रूप में हुई है। दोनों गुठनी थाने में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त हैं। बताया जाता है कि 24 फरवरी को श्रीकरपुर गांव निवासी सोनू चौहान की 25 वर्षीय पत्नी संध्या देवी की हत्या कर दी गई थी। मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। इससे पहले पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब फरार चल रहे शांति देवी और विजय चौहान को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कांड के अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.