Siwan News गुठनी प्रखंड कार्यालय का गेट सफाईकर्मी पर गिरा, हाथ-पैर टूटे
सीवान, अक्टूबर 24 -- गेट गिरने से सफाईकर्मी घायल Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कार्यालय का गेट खोलने के दौरान अचानक गेट सफाईकर्मी जीविका दीदी गीता देवी के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, गीता देवी करीब एक साल से प्रखंड कार्यालय में सफाईकर्मी के रूप में कार्य कर रही हैं। शुक्रवार को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान डीसीएलआर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान गीता देवी कार्यालय का गेट खोल रही थीं। तभी अचानक गेट उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.