Siwan News गुठनी पीएचसी में तीन दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान
सीवान, सितम्बर 20 -- Siwan News प्रवीण तिवारी, गुठनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गुठनी में पिछले तीन दिनों से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म है। इससे कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज लगातार पीएचसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, जहां उन्हें अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। पीएचसी प्रबंधन के अनुसार, जिला मुख्यालय से हाल में महज 20 एंटी रेबीज वैक्सीन ही उपलब्ध कराई गई थी। यह संख्या रोजाना आने वाले मरीजों की तुलना में काफी कम है। यह भी पढ़ें- एंटी रेबीज वैक्सीन के लिए मचा हाहाकारटीका की आपूर्ति की कमी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर ने बताया कि साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.