Siwan News गुठनी: समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
सीवान, अक्टूबर 13 -- सफाई कर्मियों की बैठक और मांगें Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के उत्तरी मठिया मंदिर परिसर में रविवार को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के बैनर तले नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं, उचित मजदूरी और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत प्रशासन और एनजीओ के ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक का नेतृत्व मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार, भाकपा-माले के प्रखंड सचिव सुरेश राम, नगर पंचायत सचिव मुन्ना पासवान, आइसा के प्रखंड सचिव मंटू चौधरी, अंगद पटेल, मुकेश पासवान और आदर्श कुमार ने सयुक्त रूप से किया। मजदूर यूनियन के राज्य सचिव अमित कुमार ने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.