सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेनुआ नहर के समीप यूपी के युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान सलेमपुर थाना क्षेत्र के पिपरा नाजिर गांव निवासी अश्वनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि नहर के समीप शव देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद ग्रामीणों और राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई निरंजन कुमार, एसआई मशहूर आलम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक का शव नहर के आधे पानी में गिरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से नहर से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में घटना स्थल पर पहुंचे। और उन्होंने थानाध्यक्ष सुनील कुमार के समक्ष शव की शिनाख्त किय...