Siwan News गुठनी: मौसम बदलने से बढ़े वायरल बुखार के मरीज
सीवान, जुलाई 27 -- Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप, बीच-बीच में बारिश और रात में बढ़ी उमस के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसका परिणाम यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की अपील की है।
हालात का आकलन पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रीतम कुमार ने बताया कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार, गले में संक्रमण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.