सीवान, अक्टूबर 22 -- गुठनी में 100 साल पुरानी दंगल परंपरा Siwan News गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बलुआ गांव में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन धूम धाम से किया गया। जिसको अध्यक्षता राघवेंद्र पाठक ने किया। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की यह दंगल करीब 100 सालों से अधिक से किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण इलाकों में विलुप्त होती प्राचीन खेलों में दंगल भी शामिल है। जिसको हमेशा जीवंत रखने के लिए ग्रामीण इसका आयोजन हर साल करते हैं। इस दंगल में यूपी के लार, मऊ, बलिया, भागलपुर, दोहरीघाट, मइल, सलेमपुर, सीवान जिले के गुठनी, दरौली, मैरवा, नौतन, गोपालगंज के फुलवरिया, भोरे के अलावे एमपी से भी पहलवान इस दंगल में आते हैं। आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए दंगल में करीब 1 दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिनमे...